अध्याय-0.1 अजन्मे की स्मृति

Unexpectedstories.in साल 2041, कमरे में एक भयानक सन्नाटा था ऐसा लग रहा था जैसे सब कुछ रुक गया हो कमरों की शांत दीवारों के बीच का स्थान उनकी साँसों की आवाज़ से गूँज रहा था इससे पहले की श्रीमती बत्रा पृथ्वी से पूछ पाती की उसे क्या परेशान कर रहा था वह पलटे और एक भारी आवाज़ से बोले ” मैंने 2020 में खुद सब कुछ होते हुए देखा है और इसलिए मैं जनता हूँ की उसके जैसा न ही पहले कभी कोई हुआ है और न ही आगे कभी होगा वही परम सत्य है और वही मौत और विनाश के देवताओ के लिए एक न हारने वाली चुनौती भी है “|

“ऐसे कैसे हो सकता है ? तुम कह रहे हो की तुमने पैदा होने से पूर्व की चीज़ों को देखा है ?

यह नामुमकिन है ” उत्तेजित होकर 75 वर्षीया श्रीमती बत्रा ने कहा वह हैरान थे की कैसे वर्ष 2041 में हुई घटना 20 वर्षीया लड़का 2020 में देख सकता है |

” आप सही है में तब पैदा नहीं हुआ था पर फिर भी मैं उस रोज़ द्वीप के सुविधा केंद्र में एक से अधिक रूप में मौजूद था मुझे सब कुछ ऐसे याद है मानो में अभी भी वही हूँ और सब कुछ मेरी आंखों के सामने हो रहा है ” पृथ्वी ने कहा |

पृथ्वी को देखते हुए वह फिर बोली “पिछले कुछ वर्षो में मैंने कई अविश्निये घटनाओ और रहस्यमय चीज़ो को देखा है |

कुछ चीज़ें को देखा है कुछ चीज़ें ऐसी है जिनका विज्ञान के पास भी कोई जवाब नहीं है और इसलिए मैं यह विश्वास करने पर मजबूर हूँ की ऐसे कुछ सत्य और रहस्य जरूर है जो मेरे जैसे एक नार्मल दिमाग की समझ से बहार है आँखों से आंसू पहुँचते हुए वह आगे बोली में एक मामूली व्यक्ति की तरह सामान्य जीवन व्यतीत करना चाहती थी और शांति से मरना चाहती थी मुझे एक संतोषजनक मौत वर्ष 2020 में प्राप्त हो सकती थी तब सब कुछ अच्छा था काश में तब ख़ुशी ख़ुशी मृत्यु को प्राप्त कर पाती लेकिन सब कुछ बदल गया श्रीमती बत्रा ने एक गहरी सांस ली और खुद को सँभालने की कोशिश की पृथ्वी उन्हें सँभालने का मौका देते हुए वही चुप चाप खड़ा रह एक लम्बे समय के बाद वह बोली ” न तो में तब उस सबका हिस्सा बनना चाहती थी और न ही अब इस सब का हिस्सा बनना चाहती हूँ, तुम यहाँ को आये हो ?”

क्योंकि मैं अभी भी उसे ढूंढ रहा हूँ और आप आखिरी व्यक्ति हैं जिन्होंने उसे देखा था | “पृथ्वी ने आशा भरी नजरों से जवाब दिया|

श्रीमती बत्रा पृथ्वी की आँखों में देखते हुए बोली मैंने अपना सब कुछ उस अभियान में खो दिया और मुझे पता भी नहीं कैसे और क्यों ? हाँ मैंने उसे देखा है पर मुझे अभी भी नहीं पता की वह कौन था ? तुमने कहा की तुम भी वहां उस द्वीप पर थे, तो बताओ मुझे साल 2020 में उस द्वीप पर क्या हुआ था ? तुमने कहा तुम उसे ढूंढ रहे हो वह भी उस समय उस द्वीप पर था तुम्हे पता होना चाहिए की वह कौन था ? तुम्हे उसके बारे में क्या पता है ? बताओ मुझे , तहकीकात करते हुए श्रीमती बत्रा ने पूछा |

पृथ्वी कुछ देर श्रीमती बत्रा को देखता रहा फिर आखिरकार उसने पूछा ” अगर मैं आपके सवालों का जवाब दूँ तो क्या आप मुझे वह सब कुछ बताएँगे जो आप जानती हैं ?”

मैं वादा करती हूँ किमी कुछ नहीं छुपाउंगी बस मुझे बताओ की साल 2020 में ऐसा क्या हुआ जिसने मेरी मौत के समय को बदल दिया ? मैं यह बिना जाने नहीं मरना चाहती की यह मेरे साथ क्यों हुआ और क्यों मुझे इसके लिए चुना गया ?”

पृथ्वी श्रीमती बत्रा की उन बूढी व आशा भरी नजरों को देख रहा था उसने एक गहरी सांस ली और उन्हें बताने लगा |

Follow me on my social media accounts:-

Youtube:-https://www.youtube.com/@hemantsalwan4557

Instagram:-https://www.instagram.com/hemantsalwan2/?igsh=MWg1amtpOWt4ZGYybA%3D%3D#

Facebook-https://www.facebook.com/hemant.salwan.1/

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top